राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री राम चौहान ने अपने पुराने कार्यकर्ताओं से मिलकर जाना उनका कुशल क्षेम
अतरौलिया।राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री राम चौहान ने अपने पुराने कार्यकर्ताओं से मिलकर जाना उनका कुशल क्षेम भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रमाकांत मिश्र की पत्नी के निधन पर निजी व्यस्तता के कारण ना आ पाने के कारण स्वतंत्र प्रभार मंत्री श्री राम चौहान सोमवार को जिले में आगमन के दौरान रमाकांत मिश्र के आवास पर पहुंचकर उनकी पत्नी को श्रद्धांजलि दी तथा योगेंद्र प्रसाद सिंह के आवास पर रुककर उनके तबीयत के बारे में जाना और उनका हाल चाल लेने के बाद पुनः लखनऊ रवाना हुए।उनके आवास पर करीब 10 मिनट तक रुक कर परिवार का कुशल क्षेम पूछा। उन्होंने कहा कि रमाकांत मिस्र व योगेंद्र सिंह से हमारा घरेलू रिश्ता है फोन से बराबर हाल-चाल लेते रहते हैं।
इस मौके पर त्रिवेणी राम पूर्व विधायक आलापुर ,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, राकेश पाठक, डॉक्टर लाल जी सिंह, यशपाल सिंह, निकंदन सिंह, शिव गोविंद दुबे, रमेश सिंह रामू, प्रतीक सिंह, अंशु सिंह, रोशन सोनकर, अमित सोनकर दिवाकर पूर्व विधायक आलापुर, चन्द्रजीत तिवारी, सुनील पांडे, रमेश सिंह रामू, अमीनीश मिश्रा धीरज मिश्रा, श्याम बिहारी चौबे, दिनेश कुमार मिश्रा, दिनेश मद्धेशिया, साधु शुक्ला, हरी राम पांडे, संजय शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।























































Leave a comment