Latest News / ताज़ातरीन खबरें

वार्ड सदस्यों ने लगाया आरोप, नहीं हो सका समितियों का गठन : बिलरियागंज


आजमगढ़ के बिलरियागंज थाना के ग्राम भगतपुर में शपथ ग्रहण के बाद वार्ड सदस्यों की कोई बैठक नहीं हुई ना ही समितियों का गठन हुआ जबकि शपथ ग्रहण के बाद ही दो दिन के अंदर समितियों का गठन हो जाना चाहिए जो आज तक नहीं हुआ है वहीं पर सरकारी धन का दुरुप्रयोग किया जा रहा है बताया गया कि राजभर बस्ती के पास से बाहा सफाई के नाम पर बड़े पैमाने पर सरकारी धन का दुरुप्रयोग है बाहें के सफाई में सात दिनों तक हुई जिसमें दस मजदुरो ने काम किया उस कार्य का भुगतान करने से पहले उसकी उच्च स्तरीय जांच एवम् कमेटी बनाकर जांच किया जाये तब उसका भुगतान हो ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी द्वारा सोलर लाइट लगाई गई वह मानक के विपरित लगाई गई है उसकी जांच कराई जाए जिसमें वार्ड के सदस्यों की संख्या में सरिता देवी रिता मौर्य, अलाउद्दीन, विरेन्द्र वर्मा, राजकुमार, निर्मला गुप्ता,निशा, मैथिली सिंह, नागेन्द्र,राम चन्द्र,राम बचन,हसनैन, आदि ने व्लाक पर ज्ञापन देकर जांच कराने की मांग किया


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh