Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बेटी ससुरे में रइहा सुरुज-चाँद बनके.... लोक गायक अजय पाण्डेय ने अपने गायन से दर्शकों को किया मन्त्रमुग्ध : मऊ

मऊ : देवकली देवलास ;एक अद्भुत धार्मिक स्थल फेसबुक पेज पर रविवार की साय॑ भाटपारा सोफीगंज में ऑनलाइन गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के लिए जिले के सोफीगंज गाँव के निवासी लोकगायक अजय पाण्डेय को आमंत्रित किया गया था । अजय पाण्डेय ने अपने शानदार गायन से लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने एक से बढ़ कर एक भोजपुरी भजनों एवं लोकगीतों की बेजोड़ प्रस्तुति से समा बाँध दिया । कार्यक्रम के प्रारम्भ में पेज के एडमिन और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, दिल्ली में राजभाषा अधिकारी तथा हिंदी व भोजपुरी के सुप्रसिद्ध कवि देवकान्त पाण्डेय ने आमंत्रित कलाकार का परिचय कराते हुए उनका स्वागत किया । आमंत्रित गायक ने कार्यक्रम की शुरुआत देवी गीत से की। उसके बाद उन्होंने रोपनी का गीत, कहरवा गीत 'कलकतिया बालम', बेटी पर गीत 'बेटी ससुरे में रइहा सुरुज-चाँद बनके' व भिखारी ठाकुर का गीत 'गवना कराई के घरे बैठाई के, अपने पुरुबवां परइले रे बटोहिया'
तथा 'लिख लीं दरोगा जी हमरी रपटिया' आदि गीत गाकर लोगों की खूब वाह-वाही बटोरी। दर्शकों ने अपने कमेन्ट के माध्यम से उनके गायन की बहुत सराहना की। कार्यक्रम के अंत में पेज के एडमिन देवकान्त पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अजय पाण्डेय एवं उनकी पूरी टीम को शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत करने हेतु बधाई दी और लोगों से क्षेत्र के ऐसे कलाकारों को इस ऑनलाइन मंच तक लाने की अपील की उक्त कार्यक्रम में राकेश पांडेय, सत्यम पांडेय ,शिवम ,हर्ष यादव उत्कर्ष सिंह सौरभ गुप्ता निशू ,अकित कुमार, मनोज कुमार पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे |


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh