गोली लगने युवक घायल ,प्रयागराज के लिए रेफर
प्रतापगढ (यूपी): रविवार को को समय लगभग 14ः30 बजे थाना रानीगंज के ग्राम सण्डौरा में गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई। स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच किया गया। अमित कुमार तिवारी पुत्र आद्या प्रसाद तिवारी उम्र लगभग 26 वर्ष,व जय प्रकाश चौरसिया पुत्र अमृतलाल नि0गण सण्डौरा थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ गोली लगने से घायल हुए हैं।मजरुबों द्वारा बताया गया है कि गांव के प्रधान सगीर एवम उनके लड़कों ने घटना कारित किया है।घायलों को तत्काल सीएचसी रानीगंज ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के उपरान्त उन्हे जिला अस्पताल प्रतापगढ़ भेजा गया। डॉक्टरों द्वारा बेहतर इलाज हेतु स्वरूपरानी अस्पताल प्रयागराज रेफर किया गयाहै। घायलों की स्थिति स्थिरहै।घटना के कारण के सम्बन्ध में प्रधान द्वारा किये गये कार्यों में भ्रष्टाचार के सम्बन्ध में पीड़ित द्वारा शिकायत करने की बात बताई गई है। क्षेत्राधिकारी रानीगंज स्थानीय पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं, मामले की गहराई से छानबीन/विधिक कार्यवाही की जा रही है, मौके पर कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।























































Leave a comment