Latest News / ताज़ातरीन खबरें
भानू प्रताप का पीजीटी चयन होने पर क्षेत्र में हर्ष
आजमगढ़ के विकास खंड बिलरियागंज के अंडाखोर मड़या निवासी भानु प्रताप यादव पुत्र लालचंद यादव का माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से टीजीटी पद पर चयन हुआ है। चयन में यूपी में प्रथम स्थान हासिल कर भानु प्रताप यादव ने परिवार ,क्षेत्र, जनपद का नाम रोशन किया है। परिवार में जश्न का माहौल है।
वहीं भानु प्रताप क्षेत्र के शिक्षित युवकों के लिए प्रेरणाश्रोत का काम कर रहा है। भानु प्रताप यादव ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से भूगोल में एम की डिग्री हासिल करने के बाद आगरा से बी एड किया। फिर नेट परीक्षा उत्तीर्ण किया । भानु प्रताप इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों ,माता पिता व चाचा को देता है। उसका कहना है कि कठोर परिश्रम व दृढ़ संकल्प के सामने सफलता चरण चूमने लगती है।






















































Leave a comment