काला दिवस के रूप में मनाया गया 25 जुलाई : शिक्षा मित्र
आज़मगढ़ शिक्षा मित्रो ने 25 जुलाई को काला दिवस के रूप मे मनाया शिक्षा मित्रो का समायोजन प्राथमिक विद्यालयो मे सहायक अध्यापक के पद पर हुआ था जिनका समायोजन 25 जुलाई को सरकार के लचर पैरवी के सुप्रीम कोर्ट ने समायोजन निरस्त कर दिया उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान संघ के जिलाध्यक्ष देवसी यादव के नेतृत्व मे सैकङो शिक्षा मित्रो ने कुवंर सिंह उद्यान से कैनडिल मार्च निकाला और गांधी जी के प्रतिमा के समक्ष क्षेत्र कैनडिल जलाकर कर दुख प्रकट किया तथा समायोजन निरस्त होने के बाद अवसाद से ग्रस्त काल के गाल मे समा चुके शिक्षा मित्रो को भाव भीनी श्रद्धालि अर्पित किया संघ के जिलाध्यक्ष देवसी प्रसाद यादव ने कहा कि 25 जुलाई 2017 को समायोजन रद्द होने के बाद से अब तक हमारे बीच से दो हजार से अधिक लोग जान गवा चुके है प्रधान मंत्री ने वाराणसी मे विधि सम्मत तरीके से भविष्य सुधारने का अश्वासन दिया था इनके समस्या के समाधान के लिए हाई पावर की कमेटी गठित हुई थी किन्तु अब तक निराकरण नही हो सका मङल अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि शिक्षा मित्र समायोजन बहाली की मांग को लेकर जुलाई से लगातार अपने हाथों काली पट्टी बांधकर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैै उन्होंने कहा कि अगर हमारे समस्याओ का निराकरण नही हुआ तो शीघ्र बङा आन्दोलन किया जायेगा कैनडिल मार्च मे प्रान्तीय संघटन मंत्री कृष्ण मोहन उपाध्याय, हरिलाल सरोज, उपेन्द्र यादव, राा विजय यादव, अशोक यादव, रमाकांत यादव, निर्मला देवी , लीला , संगीता, चन्द्र कला, विकास, अंगद, महेंद्र प्रमिला सहित सैकङो शिक्षा मित्र मौजूू रहे
आज़मगढ़ से
सरफ़राज़ अहमद






















































Leave a comment