जिलाधिकारी आजमगढ़ ने आयुष्मान भारत की किया समीक्षा
आजमगढ़ जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा कैंप कार्यालय पर देर रात्रि जूम ऐप के माध्यम से आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा बैठक की गईl इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत छूटे हुए पात्र परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 26 जुलाई 2021 से विशेष अभियान/आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड पखवाड़ा चलाया जाएगाl यह अभियान 09 अगस्त 2021 तक चलेगाl
उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 141549 परिवार शामिल है, 62867 परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका हैl
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतिदिन सभी स्वास्थ्य केंद्रों, ब्लॉकों के जन सुविधा केंद्र पर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगेl साथ ही ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, आशा को जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए गए हैंl उन्होंने कहा कि जिन-जिन ग्रामों में 50 से ज्यादा लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं वहां पर कैंप लगाकर लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
आगे जिलाधिकारी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत विशेष अभियान मे बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड की ब्लॉकवार समीक्षा प्रतिदिन की जाएगीl
इस अवसर पर समस्त उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, एमओआईसी, एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ उपस्थित रहेl



























































Leave a comment