गुरु पूर्णिमा पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टिनगंज पर पहुंचे भाजपा वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा
मार्टीनगंज- आजमगढ़ :स्थानीय तहसील मार्टिनगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टिनगंज पर वैक्सीनेशन पर जोर देने के लिए और तीसरी लहर निपटने के लिए क्षेत्र और ग्रामीण इलाकों में भाजपा के कार्यकर्ता सरकार की नीतियों को देखते हुए जनहित का कार्य करने हेतु वैक्सीनेशन पर जोर देते हुए जगह जगह पर जागरूक करने का कार्य बड़ी तेजी से चल रहा है इसी कड़ी में आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टिनगंज में पूर्व मंत्री कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने पहुंच कर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से मुलाकात की और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय गुप्ता के साथ वैक्सीनेशन जोर देते हुए उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री और माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि वैक्सीनेशन का काम बड़े जोरों से कराया जा रहा है ताकि तीसरी लहर की चेन तोड़ने में हम लोग पूरी तरह से कामयाब रहे इसीलिए स्वास्थ्य विभाग से लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को शहर बाजार से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कार्य किया जा रहा है जिससे कोई भी व्यक्ति टीकाकरण से वंचित न रहे उन्होंने यह भी कहा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जो वैक्सीनेशन का कार्य कराया जा रहा है प्रदेश सरकार द्वारा बहुत सराहनीय कार्य हो रहा है उत्तर प्रदेश मैं टीकाकरण लगने की संख्या सबसे अधिक है और जनता से अपील भी किया कि वैक्सीनेशन के लिए कोई भी व्यक्त छूटने न पाए ताकि तीसरी लहर से पूरी तरह सुरक्षित रह सके इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय गुप्ता स्टाफ नर्स सुनीता सेकंड व्यापार मंडल अध्यक्ष मार्टिनगंज विनीत जयसवाल सुशील आदि लोग मौजूद रहे






















































Leave a comment