प्रधान संघ के चुनाव के लिए दो प्रधान हुए आमने सामने
बुढ़नपुर : स्थानीय तहसील क्षेत्र के विकासखंड कोयलसा में आज सुबह प्रधान संघ के अध्यक्ष पद के लिए दो प्रधानों ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया।जिसमें सुबह की पाली में अमर बहादुर सिंह के पक्ष में 45 प्रधानों ने जनमत प्रस्तुत किया इस तरह सुबह में अमर बहादुर प्रधान संघ अध्यक्ष बन कर चले गए।वही दूसरी पाली में कवल धारी यादव ने अपने पक्ष में 52 ग्राम प्रधानों का जनमत प्रस्तुत करके कवलधारी यादव ने अपने आप को प्रधान संघ अध्यक्ष घोषित किया।ऐसी स्थिति में कोयलसा के 80 ग्राम प्रधानों के दो गुट होता देख प्रमुख प्रतिनिधि सन्तोष यादव ने बताया की प्रधानों का दो गुट देखते हुए प्रधान संघ अध्यक्ष सर्वसमति से पुनः चुना जाएगा दोनों प्रधान संघ अध्यक्ष की सहमति से चुनाव निरस्त्र कर दिया गया पुनः चुनाव कराने का आश्वासन दिया।



























































Leave a comment