देश का पत्रकार हो रहा भ्रष्टाचार का शिकार : पत्रकार
फूलपुर/मेज़वा-आज़मगढ़ : चौथा स्तंभ कहा जाने वाला मीडिया जो सच्चाई और ईमानदारी से अपना कार्य करते हुए ,अपने कर्तव्यों का पालन करते रहते हैं।
इसी के साथ देश की जनता को आपराधिक ,सामाजिक ,राजनैतिक कार्यों की सच्चाई से रूबरू करते रहते हैं, तथा सच्चाई को जनता तक पहुंचाने का कार्य अपनी लेखनी के द्वारा करते रहते हैं ।
देश के चारों स्तंभों में चौथा स्तंभ कहे जाने वाला मीडिया ही एक ऐसा स्तंभ है जो बगैर किसी तनख्वाह के अपना काम इमानदारी से करता रहता है ।परंतु मीडिया की इमानदारी कुछ अराजक तत्व को रास नहीं आती क्योंकि यह चौथा स्तंभ भ्रष्टाचारियों के भ्रष्ट कार्यों के रास्ते में किसी न किसी रूप में बाधा बन जाता है ।यही वजह है की भ्रष्ट चाहे सरकारी अफसर हो या गुंडे ,माफिया आज कोई भी भ्रष्टाचारी मीडिया के लोगों को दुश्मन की तरह समझता है और पत्रकार साथियों को किसी झूठे मुकदमों में फसाकर अपनी भड़ास निकालते रहते हैं।
भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को मीडिया के वही लोग अच्छे लगते हैं जो भ्रष्टाचारी के कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहते हैं, अथवा चलना पसंद करते हैं अन्यथा पत्रकारों के ऊपर हो रहे हमले उनकी हत्या आम बात हो गई है।
ऐसे में यदि सरकार मीडिया की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए उनकी सच्चाई को अमल में लाने की कोशिश स सम्मान करें तो भ्रष्टाचार काफी हद तक कम हो सकता है।
यदि सरकार मीडिया के प्रति अपनी अच्छी सोच रखें और पत्रकारों की सच्चाई को तवज्जो देती रहे तब तो यह चौथा स्तंभ कायम रहेगा अन्यथा भ्रष्टाचारियों की भेंट चढ़ जाएगा। जय हिंद






















































Leave a comment