Latest News / ताज़ातरीन खबरें
गंभीरपुर थाना में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया ,ओवरलोडेड ट्रक को खनन अधिकारी ने पकड़ कर सीज किया पुलिस ने ट्रक को तो छोडी
आजमगढ़ – गंभीरपुर थाना में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। ओवरलोडेड ट्रक को खनन अधिकारी ने पकड़ कर सीज कर थाना में खड़ा करता दिया था। लेकिन बाद में ट्रक मालिक के कथित भाई अरविंद प्रजापति निवासी कुशीनगर ने थाना पहुंच कर बताया उसने चालान जमा कर दिया है जिसकी पर्ची उसके पास है। पुलिस ने ट्रक को तो छोड़ दिया लेकिन बाद में पता चला कि फर्जीवाड़ा कर ट्रक ले जाया गया है। इसके बाद हड़कंप मच गया आनन-फानन में पुलिस सक्रिय हुई उधर खनन अधिकारी ने भी पुष्टि कर दी कि उसने अभी कोई पर्ची नहीं जारी की है। पुलिस खोजबीन कर ट्रक को कब्जे में लेकर फिर थाने पर ले आई। घटना की चर्चा पूरे दिन क्षेत्र में बनी रही।






















































Leave a comment