Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आयुष मंत्री ने एस0आर0एम0 राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय बरेली, का किया निरीक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), एवं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन(एम ओ एस) डॉ. दयाशंकर मिश्र "दयालू " ने एस0आर0एम0  राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय बरेली, का निरीक्षण किया इस दौरान प्राचार्य एवं अधीक्षक प्रो.  डी. के. मौर्य साथ में रहे।
श्री दयालु ने सर्वप्रथम कॉलेज के सभागार में भगवान धन्वन्तरि के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया l उन्होंने चिकित्सकों से सामाजिक भाव के साथ रोगियों की सेवा करने, नवाचार एवं  छात्रों में भी अच्छे चिकित्सक बनने हेतु कॉलेज के संसाधनो यथा शल्य विभाग में क्षार सूत्र चिकित्सा, पंचकर्म विभाग आदि में हो रहे कार्यों में भाग लेने व नवाचार हेतु प्रोत्साहित किया l उन्होंने डॉ.  मनोज कुरील से उनके द्वारा शल्य विभाग में हो रहे कार्यो एवं अन्य विभागों में असाध्य रोगों के सफल इलाज का संदेश जनमानस तक पहुचाने का सुझाव दिया जिससे उन जैसे अन्य रोगियों को भी लाभ मिल सके l 
श्री दयालु ने शरीर रचना विभाग, पुस्तकालय, डिजिटल लाइब्रेरी, द्रव्य गुण विभाग, रस शास्त्र विभाग, पंचकर्म हॉल, शल्यक्रिया ऑपरेशन थिएटर, दंत विभाग, पैथोलॉजी, गठिया सेंटर, स्क्रीनिंग कक्ष एवं पंजीकरण कक्ष  का भ्रमण कर वहां हो रहे कार्यों की प्रशंसा की l उन्होंने संस्थान के जिम का भी भ्रमण किया l स्थानीय कैन्ट विधायक  संजीव अग्रवाल  भी उपस्थित रहे, उन्होंने कॉलेज परिसर हेतु स्थान उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया l इस अवसर पर आयुर्वेद निदेशालय से शिक्षा प्रभारी डॉ. संतोष सिंह, चिकित्सालय प्रभारी डॉ.  चन्द्रभान सिंह, प्रो.  प्रीति शर्मा, प्रो. योगेश कुमार, डॉ. अतुल कुमार, डॉ. शांतुल गुप्ता, डॉ. दीपक आहूजा, डॉ. अरुणेन्द्र सिंह, डॉ.  अजय यादव, डॉ. रिकी, डॉ.  मधु, डॉ. वंदना आदि उपस्थित रहे l

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh