Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आन्तरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा के कार्मिकों का स्थानांतरण मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से मेरिट बेस्ड आन लाइन किये जायेंगे

लखनऊ:31 मई, उत्तर प्रदेश आन्तरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय, के नियंत्रणाधीन प्रदेश के विभिन्न विभागों के कार्यालयों में कार्यरत समस्त कार्मिकों का स्थानांतरण मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से मेरिट बेस्ड आन लाइन किये जायेंगे। स्थानांतरण नीति वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत लेखा संवर्ग के लेखाकार/सहायक लेखाकार, लेखा परीक्षक संवर्ग के ज्येष्ठ लेखा परीक्षक/लेखा परीक्षक तथा सहायक लेखाधिकारी संवर्ग के सहायक लेखाधिकारी के पदो पर लम्बी अवधि से कार्यरत कार्मिकों का स्थानांतरण किया जाएगा।
 निदेशक, आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा 
 साधना श्रीवास्तव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि स्थानांतरण के संबंध में प्रक्रिया की जानकारी आन्तरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय द्वारा निदेशालय की वेब साइट http://upiaad.up.gov.in  पर उपलब्ध है। मानव सम्पदा पोर्टल से स्थानांतरण किये जाने हेतु कार्मिकों से पोर्टल पर आन लाइन विकल्प प्राप्त किये जाने की तिथि दिनॉक 31.05.2025 से 05.06.2025 तक निर्धारित की गयी है।
 श्रीवास्तव ने बताया कि मानव सम्पदा पोर्टल पर 10 विकल्प कार्मिकों को भरने हेतु उपलब्ध होंगे जिन्हें कार्मिकों द्वारा मानव सम्पदा पोर्टल पर स्वयं भरने होंगे। कार्मिकों द्वारा 10 विकल्प भरने से उन्हें उनके विकल्प के अनुसार इच्छित जनपद में स्थानांतरण किये जाने की सम्भावना बढ़ जाएगी। मानव सम्पदा पोर्टल पर भरे गए विकल्प को पोर्टल पर खोले गए कार्यालय/जनपद से मैच कराकर पोर्टल द्वारा स्वयं स्थानांतरित कर दिया जायेगा। विकल्प मैच न होने पर पोर्टल प्रदेश के किसी भी जनपद/कार्यालय में स्थानांतरण कर देगा। इस प्रकार स्थानांतरण की सम्पूर्ण प्रक्रिया/कार्यवाही पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से सम्पादित हो सकेगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh