शाहपुर में चार बच्चों का हुआ सामूहिक उपनयन संस्कार
बदलापुर - जौनपुर । जौनपुर जनपद के बदलापुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में चतुर्वेदी परिवार के 04 लड़कों शुभम चतुर्वेदी, सत्यम चतुर्वेदी, सर्वज्ञ चतुर्वेदी, हरिओम चतुर्वेदी का सामूहिक उपनयन संस्कार हुआ। पंडित व आचार्यों ने एक साथ चार लड़कों का विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उपनयन संस्कार कराया। इस अवसर पर लड़कों के साथ उनके माता-पिता भी शामिल हुए। उन्होंने पुत्र का विधि-विधान से उपनयन संस्कार कराया। उपनयन संस्कार के बाद नियमानुसार चारों लड़कों ने सबसे पहले अपने माता-पिता से भिक्षा मांगी। फिर पांच घरों में जाकर भिक्षा अर्चना की। इसके बाद सभी ने कथावाचक पंडित से दीक्षा ली। मौके पर पंडित व आचार्यों ने जनेऊ के महत्व पर उन्हें विस्तार से ज्ञान दिया। उपनयन संस्कार में आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद पांडेय ने पहुंचकर चारों बच्चों का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर पंडित कमलापति चतुर्वेदी, प्रभाकर चतुर्वेदी, राधेश्याम चतुर्वेदी, सुनील चतुर्वेदी, संतोष, प्रमोद, पंकज, नीरज, दीपक, आदि लोग मौजूद रहे।

























































Leave a comment