अहिल्याबाई होल्कर के त्रीशताब्दी स्मृति पर ब्लाक सम्मेलन का हुआ आयोजन , सम्मेलन में 200 महिलाओं ने लिया हिस्सा
मल्हनी जौनपुर। करंजाकला ब्लॉक मुख्यालय में बृहस्पतिवार को अहिल्याबाई होल्कर के त्रीशताब्दी स्मृति में ब्लाक सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस दौरान महिलाओं के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओ से जागरूक किया गया।
ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित महारानी अहिल्याबाई होल्कर के 300 वीं जयंती पर ब्लॉक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची ब्लॉक प्रमुख पूनम यादव ने महारानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके नमन किया,लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महारानी अहिल्याबाई महिलाओं के सशक्तिकरण की प्रेरणा स्रोत है इनके द्वारा की किए गए कार्य से महिलाओं में अपने कार्य क्षमता को पहचानने का अवसर मिला है। महारानी अहिल्याबाई ने अंग्रेजों के शासनकाल में अनेक सामाजिक कार्य को करके यह साबित कर दिया कि ऐसा कोई कार्य नहीं जो महिलाओं के लिए असंभव हो,कार्यक्रम की अगली कड़ी में करंजाकला प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख सुनील यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को सशक्त बनाने का संकल्प उठाया है। महिलाओं को सामाजिक रूप से मौजूद बनाने के लिए सरकार ने कई योजनाएं चलाई है। आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में अनेकों ऐसे पद है जहां महिलाएं कार्यरत हैं अनेकों ऐसे विभाग है जिनकी जिम्मेवारी महिलाओं के कंधे पर है सरकार का सदा से प्रयास है महिलाऐं सशक्त बने और सामाजिक रूप से उन्हें मजबूत करने में उनकी मदद हो सके, कार्यक्रम का संचालन कर रहे कारंजा क्लब मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह दीपक ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई ने अहिल्याबाई होलकर ने काशी, गया, सोमनाथ, द्वारका, रामेश्वरम, बद्रीनाथ, केदारनाथ, अयोध्या, उज्जैन जैसे कई धार्मिक स्थलों पर मंदिरों और धर्मशालाओं का निर्माण कराया। काशी का विश्वनाथ मंदिर दोबारा बनवाया, जिसे मुगलों ने ध्वस्त कर दिया था। वह हर साल गरीबों, ब्राह्मणों, पुजारियों और जरूरतमंदों को दान दिया करती थीं।
13 अगस्त 1795 को अहिल्याबाई का निधन हुआ, लेकिन वे आज भी इंदौर और भारत के कई हिस्सों में अपने कार्यों के लिए सम्मानित और पूजनीय हैं। इंदौर में अहिल्या बाई का स्मारक और उनकी प्रतिमा आज भी उनके गौरवशाली शासन की याद दिलाती है। कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री युवा कल्याण खेल विभाग प्रतिनिधि अजय सिंह, महिला मोर्चा,उपाध्यक्ष रागनी सिंह, प्रभारी खंड विकास अधिकारी करंजाकला विनोद सहाय श्रीवास्तव,एडीओ पंचायत रामकृष्ण यादव,ग्राम पंचायत अधिकारी नागेंद्र कुमार यादव,ग्राम पंचायत अधिकारी नवनीत सिंह,ग्राम पंचायत अधिकारी अमित सोनकर,ग्राम पंचायत अधिकारी प्रमोद यादव,ग्राम पंचायत अधिकारी अवधेश यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

























































Leave a comment