Latest News / ताज़ातरीन खबरें

साहित्य एवं कला साधक सम्मान से सम्मानित हुए आर्टिस्ट चन्द्रपाल राजभर

सुल्तानपुर हमारी संस्कृति हमारी पहचान विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यशाला एवं साहित्य कला साधक सम्मान समारोह में भारत का नाम विश्व फलक पर फैलाने वाले आर्टिस्ट चन्द्रपाल राजभर को अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान गोमती नगर लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के निदेशक डॉ राकेश कुमार एवं राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश लखनऊ के अध्यक्ष डॉक्टर सुनील कुमार विश्वकर्मा द्वारा साहित्य एवं कला साधक सम्मान से सम्मानित किया । यह सम्मान चन्द्रपाल राजभर को भारतीय संस्कृति साहित्य कला शिक्षा पर्यावरण एवं मानवता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं समर्पित सहयोग हेतु प्रदान किया गया आपको बताते चलें कि चन्द्रपाल राजभर कला,शिक्षा,साहित्य संगीत एवं लेखन के माध्यम से देश में विविध सेमिनार और सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए जन जागरूकता फैलाने का कार्य करते रहते हैं हमें बहुत गर्व होता है जब ऐसे व्यक्तित्व के धनी लोग हमारे देश निःस्वार्थ भाव से जागरूक करने में लगे रहते हैं यह कार्यक्रम राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश एवं कलार्पण भारत,बेसिक एजुकेशन मूवमेंट के माध्यम से आयोजित किया गया
चन्द्रपाल राजभर के इस सम्मान की खुशी समस्त देशवासियों को है।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh