Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अंबेडकर प्रतिमा खंडित लोगों में आक्रोश , अहरौला कप्तानगंज मार्ग जाम , मौके पर पहुंची पुलिस

 अहरौला आजमगढ़ -  थाना क्षेत्र के ग्राम बासथान में स्थापित अंबेडकर प्रतिमा को रात के अंधेरे में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा खंडित कर दी गई सुबह लोग देखें तो हडकंप मच गया देखते-देखते गांव और आसपास के भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और अहरौला कप्तानगंज मार्ग जाम कर दिए 
बताते चलें कि अहरौला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बस्ती भुजबल के बासथान गांव में अहरौला कप्तानगंज मार्ग के उत्तर बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा लगाई गई है आज सुबह रविवार को गांव के लोग प्रतिमा के पास पहुंचे तो देखा प्रतिमा की एक उंगली टूटी हुई है देखते ही देखते यह बात पूरे ग्राम सभा में फैल गई और भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गये और लोग आक्रोशित हो अहरौला कप्तानगंज मार्ग जाम कर दिए और नारेबाजी शुरू कर दिए किसी ने थाना अहरौला को सूचना दिया सूचना पर पहुंची अहरौला थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने लोगों को अंबेडकर प्रतिमा सही कराने, सीसीटीवी कैमरा लगवाने,  लाइट लगवाने और बाउंड्री वॉल कराने का आश्वासन दिया जिस पर लगभग 2 घंटे बाद जाम समाप्त हुआ और आगमन सुचार हो सका मौके पर अवनीश आजाद, संदीप कुमार, राधेश्याम निषाद, सौरभ, मुकेश, काली सिंह, जय प्रकाश यादव, प्रियांशू कुमार आदि भारी संख्या मे लोग मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh