Latest News / ताज़ातरीन खबरें

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के योगदान से भारतवर्ष प्रेरणा लेगा

दीदारगंज-आजमगढ़ |लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की त्रिशताब्दी जन्मोत्सव के अवसर पर  जिला संगोष्ठी कार्यक्रम  मार्टिनगंज के ब्लॉक सभागार में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप  शुक्ल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विनोद राजभर जिला अध्यक्ष भाजपा लालगंज रहे ।

पूरे देश में इस जन्मोत्सव त्रिशताब्दी को भारतीय जनता पार्टी द्वारा बड़े उल्लास और उत्साह से मनाया जा रहा है उसी क्रम में मार्टिनगंज में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने  कहा यदि लोकमाता अहिल्या बाई होलकर नहीं होती तो आज भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर के चिन्ह भी समाप्त हो गए होते, लोकमाता के योगदान से भारतवर्ष प्रेरणा लेगा और सदैव गर्व की अनुभूति करेगा ।
इस अवसर पर डा0कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ,अजय यादव कार्यक्रम संयोजक, हरीश तिवारी,सौरभ सिंह बीनू  प्रमुख प्रतिनिधि विकास खंड मार्टिनगंज,हनुमंत सिंह, बजरंग बहादुर सिंह, चंडेश्वर राय ,नीरज तिवारी,  विकास राय, भानु प्रताप सिंह, मनीष सिंह,  अंकित सिंह,सुरेश राजभर, अशोक सिंह, सुक्खू धरिकार ,नीरज तिवारी ,पन्नू राजभर, रतन गुप्ता , अजीत गौतम,विनीत जायसवाल, रमेश जायसवाल, इंद्रपति सेवक,पंकज राय, रिंकज विश्वकर्मा,सनोज मौर्य,नूर आलम, सुबास गुप्ता,बृजेश पाठक आदि  पदाधिकारी गण संगोष्ठी में उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh