आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम
आजमगढ़ । जनपद के अतरौलिया थाना अंतर्गत भगतपुर गांव निवासी प्रदीप मौर्य उम्र लगभग 24 वर्ष पुत्र इंद्रदेव मौर्या गुरुवार की सुबह लगभग 5:00 बजे सौच करने के लिए गांव के सिवान में गया था। उसी समय अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरने से प्रदीप उसकी चपेट में आ गया। किसी ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन फानन में नजदीक के एक निजी चिकित्सालय में ले गए जहां डॉक्टरों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। परिजनों द्वारा प्रदीप के शव को घर लाया गया।
जहां सूचना पर पहुंचे अतरौलिया थाना अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा, तहसीलदार शिव प्रकाश सरोज, तथा राजस्व निरीक्षक प्रेम प्रकाश यादव ने मौके की जांच पड़ताल शुरू कर दी। मृतक चार भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। मृतक जीविकोपार्जन के लिए गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता था। गुजरात से अभी जल्दी मां का इलाज कराने के लिए घर आया था। इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने कहा कि जो भी प्राकृतिक आपदा कोष से आर्थिक सहायता मिलती है। उसे परिजनों को जल्दी मुहैया कराया जाएगा।

























































Leave a comment