Latest News / ताज़ातरीन खबरें

शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ संपन्न,ऑपरेशन सिंदूर में सेना के पराक्रम को किया गया नमन

बिलरियागंज/आजमगढ़  । गोपालपुर विधानसभा अंतर्गत जैगहां बाजार में भारत-पाक युद्ध और ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के सम्मान में बुधवार को शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा जैगहां बाजार स्थित शिव मंदिर से निकल कर चींन्हाटी बाईपास होते हुए बिन्दवल रोड से वापस जैगहां शिव मंदिर पर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का समापन किया  गया। कार्यक्रम के संयोजक सूर्य प्रताप लाल श्रीवास्तव, सहसंयोजक रामनयन राय तथा तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में अमरजीत सरोज उपस्थित रहे।  तिरंगा यात्रा में उपस्थित लोगों ने हाथ में तिरंगा के साथ पूरे जोश में भारत माता की जय का नारा लगाते हुए डीजे पर भक्ति गानों के साथ थिरक रहे थे। नारे और देश भक्ति के गीतों से पूरा क्षेत्र देश भक्ति में सराबोर हो गया। इस मौके पर उपस्थित रहे मुख्य अतिथि अमरजीत सरोज तथा रूद्रप्रकाश राय ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' में भारतीय सेना ने आतंक के ठिकानों पर करारा प्रहार कर देश की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा, "सेना ने पाकिस्तान के आतंकी और सैन्य अड्डों को निशाना बनाकर उन्हें भारी क्षति पहुंचाई है। यह भारत की सैन्य ताकत और रणनीतिक सोच का परिचायक है। हम शहीदों के बलिदान को नमन करते हैं और सेना के शौर्य पर पूरे देश को गर्व है। उन्होंने आगे कहा कि भारत शांति का पक्षधर है, लेकिन यदि कोई देश या आतंकवाद भारत की सीमाओं और संप्रभुता को चुनौती देगा, तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के बिलरियागंज मंडल अध्यक्ष रूद्रप्रकाश राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश गौड़, जगतपाल सिंह, चंद्रकांत राय,अशोक राय, संतोष पासवान, सुबहान सलमानी, सूरज प्रकाश राय, रामनयन राय, विशाल विश्वकर्मा, श्रवण यादव, रामनाथ यादव, रामनयन यादव, सुरेंद्र प्रजापति, राजू पासवान, राहुल प्रजापति, नरेंद्र राय, महंत राय आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh