Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अज्ञात कारणों से गांव के जंगल में लगी आग

 अहरौला आजमगढ़ - थाना क्षेत्र के कठही गांव में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिन बुधवार को दोपहर के 1:00 बजे कठही गांव के बगल में स्थित जंगल में अज्ञात कारणों से आग लग गई देखते ही देखते आग ने भयावह रूप धारण कर लिया और जंगल में पेड़ व बांस की खूंटी धू धू कर जलने लगी गांव के लोगों द्वारा अग्नि समन दल को सूचना दिया गया। लेकिन जब तक अग्निसमन दल के लोग पहुंचते आग पर ग्रामीणों ने काबू पा लिया और बगल में कई मंडई व कच्चा मकान बना हुआ था यदि आग वहां तक पहुंच जाती तो एक बडा हादसा हो जाता जिसमें कई मकान व मंडई जलकर राख हो जाते हैं लेकिन बड़ा हादसा होने से ग्राम वासियों ने बचा लिया और कड़ी में मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया काफी देर से पहुंचे दमकल विभाग के लोगों द्वारा जल रहे पेड़ों को पर लगी आपको बूझाकर आग पर काबू पाया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh