Latest News / ताज़ातरीन खबरें

शहिजना गांव में जर्जर सड़क के निर्माण हेतु सांसद को सौंपा ज्ञापन

दीदारगंज-आजमगढ़।विधान सभा क्षेत्र दीदारगंज व विकास खंड मार्टिनगंज के सहिजना गांव को जाने वाला मार्ग भाटिनपारा मोड़ सहिजना मार्ग दूरी लगभग 2.200 किमी टूट कर गड्ढ़ो में तब्दील हो गई है मार्ग की गिट्टियां सड़क के दोनों तरफ बिखर गई हैं जिसपर आनें जाने में भारी परेशानी होती है।जिसके निर्माण कार्य को कराए जानें को लेकर बुधवार को समाजसेवी मोहम्मद मोअज्जम खान व अन्य ग्रामीणों ने अपनी मांगों से सम्बंधित ज्ञापन लालगंज सांसद दरोगा प्रसाद सरोज को दिया। सांसद ने कहा कि हम कार्य के लिए  विभाग को लिखेंगे  ।इस अवसर पर जावेद अहमद खान, अल्ताफ अहमद, अबू फहद, शिवनरायन, शैलेश मौर्य आदि थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh