Latest News / ताज़ातरीन खबरें

हमीरपुर में 100 साल पुराना महुआ का पेड़ गरीब किसान के घर पर हुआ धराशाई, लाखों का नुकसान

 आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत महराजगंज विकासखंड क्षेत्र के हमीरपुर गांव में सोमवार को एक ऐसी घटना घटी जिससे एक गरीब किसान के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा । गरीब किसान के घर पर महुआ का 100 साल पुराना पेड़ अचानक धराशाई हो गया । जिससे खाने पीने सहित तमाम आवश्यक सामान मलबे में दबकर नुकसान हो गया जबकि घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है । जानकारी के लिए आपको बता दें कि हमीरपुर गांव में सोमवार शाम लगभग 4:00 बजे योगेंद्र यादव पुत्र देवमूरत यादव के घर पर महुआ का पेड़ धराशाई हो गया । जिससे गरीब किसान का लाखों रुपए के सामानों का नुकसान हुआ है । सोमवार शाम लगभग 5:00 बजे योगेंद्र यादव ने बताया कि वह किसान है वहीं प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते हैं उनके दो लड़की तथा दो लड़के हैं महंगाई की दौर में किसी तरह अपने परिवार का जीविकापार्जन करते हैं । गनीमत की बात रही कि उसके परिजन बाल बाल बच गए परंतु लाखों रुपए का सामानों का नुकसान होने से उसके समक्ष संकट उत्पन्न हो गया है । उसका पूरा परिवार काफी आहत है । योगेंद्र यादव ने बताया कि इस संबंध में स्थानीय लेखपाल और ग्राम प्रधान को सूचना दे दी गई है । शासन प्रशासन से गुहार लगाते हैं कि हमारी मदद की जाए ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh