Latest News / ताज़ातरीन खबरें

शेखवलिया मटियार गांव का वर्षो पुराना नाली विवाद राजस्व टीम और पुलिस ने किया हल

दीदारगंज-आजमगढ़ । फूलपुर तहसील व दीदारगंज थाना क्षेत्र के शेखवलिया मटियार गांव में घरों के हैंडपंपों ,शौचालयों वर्षा के पानी का मार्ग पर जलजमाव हो जाने से ग्रामीणों को आवागमन में कीचड़ युक्त  पानी से होकर जाना पड़ता था जल जमाव हो जाने से मच्छर जनित रोग जैस मलेरिया ,डेंगू जैसी जानलेवा बीमारियों  से संघर्ष करना पड़ता था गांव के ही कुछ लोगों द्वारा पानी की निकासी का विरोध किया जा रहा था और जब भी ग्राम पंचायत नाली निर्माण कराना चाहती थी तो गवईं राजनिति के चलते कुछ महिलाओं को आगे करके नाली निर्माण कार्य रोकवा दिया जाता था यह समस्या कई वर्षों से चली  आ रही थी । जल निकासी के लिए नाली विवाद को शनिवार को फूलपुर तहसील के नायब तहसीलदार राजाराम व दीदारगंज  पुलिस की संयुक्त टीम की देखरेख में ग्रामीणों की उपस्थिती में नाली निर्माण का कार्य शांति पूर्ण ढंग से पूर्ण करा लिया गया। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव, लेखपाल रोहित राम, लेखपाल ललित सिंह व दीदारगंज थाना के एसआई नागेंद्र पांडेय, एसआई करमुल्ला अली, एसआई विनोद कुमार यादव, एसआई धर्मेंद्र कुमार तिवारी,हेडकांस्टेबल  मुन्ना सिंह यादव,पंकज चौधरी, कांस्टेबल कमलधर यादव महिला पुलिस बबिता गौड़ ,शिवानी तिवारी ,संजय चौहान,शैलेश चौहान, मनीष चौहान,राम अचल चौहान, हौसला चौहान सुबास चौहान ,राम सहाय चौहान, डायल112पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh