Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सनसनीखेज अपहरण और हत्या, 14 वर्षीय छात्र का गला घोंटा, चचेरा भाई समेत पांच गिरफ्तार


बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के चांदपुर क्षेत्र में पांच लाख रुपये की फिरौती के लिए सातवीं कक्षा के छात्र आयुष (14) का अपहरण और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मृतक के चचेरे भाई अनिकेत समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। आयुष का शव गांव इमलिया के जंगल में एक गड्ढे से बरामद किया गया, जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पुलिस के अनुसार, हुसैनपुर कलां निवासी दीपक कुमार का बेटा आयुष मंगलवार दोपहर घर से निकला था। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बुधवार को थाना शिवालाकलां में अपहरण का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच शुरू की, इसी दौरान पता चला कि आरोपियों ने आयुष की हत्या कर शव को जंगल में दबाने की योजना बनाई थी।
पुलिस ने आरोपियों को गांव इमलिया के जंगल में घेर लिया। घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की गोली से एक आरोपी अनिकेत घायल हो गया। पुलिस ने अनिकेत सहित अन्य चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक तमंचा (315 बोर), तीन कारतूस, चार मोबाइल फोन और एक फावड़ा बरामद किया गया। एसपी अभिषेक झा ने बताया कि आरोपियों ने योजना बनाकर आयुष को उसके दोस्त नकुल के जरिए बुलाया था। जंगल में ले जाकर आयुष को फिरौती की योजना समझाई गई और उससे परिजनों से पांच लाख रुपये मंगवाने को कहा गया। आरोपियों ने आयुष को दो लाख रुपये देने का लालच भी दिया, लेकिन आयुष के इनकार करने पर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या में मृतक का चचेरा भाई अनिकेत भी शामिल था।
आयुष केलनपुर के किसान इंटर कॉलेज में सातवीं कक्षा का छात्र था। उसकी हत्या से परिवार और गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh