Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दीदारगंज में एक राष्ट्र एक चुनाव पर विचार गोष्ठी सम्पन्न

दीदारगंज-आजमगढ़ । विधान सभा क्षेत्र दीदारगंज के दीदारगंज बाजार स्थित मां दुर्गा जी मैरेज हाल के सभागार में गुरुवार को दीदारगंज भाजपा मंडल की तरफ से एक राष्ट्र एक चुनाव संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह व विशिष्ट अतिथि डा0कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा व सौरभ सिंह बीनू प्रतिनिधि चेयरमैन नगर पंचायत मार्टिनगंज व  प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख मार्टिनगंज रहे।कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों के द्वारा मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवम विशिष्ट अतिथि गण का माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम पहनाकर भब्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सौरभ सिंह वीनू नें एक राष्ट्र एक चुनाव पर चर्चा की कि एक राष्ट्र एक चुनाव से क्या फायदा है पर भी चर्चा की वहीं डा0कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी कार्य कर्ताओं पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए एक राष्ट्र एक चुनाव पर बल देते हुए कहा कि बार बार चुनाव होनें से आर्थिक छति होती है तथा विकास कार्य बाधित होता है। इसलिए एक राष्ट्र एक चुनाव होगा तो आर्थिक छति से बचाव होगा तथा विकास कार्य बाधित नहीं होगा।मुख्य अतिथि जयनाथ सिंह ने एक राष्ट्र एक चुनाव पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रधान मंत्री मोदी ने एक राष्ट्र एक चुनाव का प्रस्ताव पारित करनें का काम किया और कहा कि वन नेशन वन इलेक्सन विकास के लिए बहुत जरुरी है।मुख्य अतिथि ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के  द्वारा पोसित आतंकवादी शिविर पर की गई कार्रवाई को भी सराहा। 

   कार्य क्रम का संचालन विनीत जायसवाल व कार्यक्रम की अध्यक्षता सुखराम प्रजापति ने की इस अवसर पर कार्य क्रम संयोजक दिनेश जायसवाल, सहसंयोजक अजय सिंह पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष,सुबास गुप्ता, ठाकुर प्रसाद सिंह, सचिन सिंह, दिनेश सिंह, विकास राय, रोहित पाल,विन्द्रेश यादव, अहसन अजीज ऊर्फ लल्ला, नूर आलम, यशवंत शर्मा प्रमुख मार्टिनगंज, अजीत गौतम, सुनील दूबे,जितेंद्र सिंह, सीमा सिंह, उषा राजभर,रीना राजभर,ममता राजभर,भानुप्रताप गुप्ता,अखिलेश चौहान, विशाल राजभर, विजय राजभर,अशोक कुमार यादव, रवि विश्वकर्मा,प्रदीप गौतम,सूर्यभान राजभर, शशांकजायसवाल, केसरी प्रसाद गुप्ता,अखिलेश राय,सुरेश राजभर, महेंद्र दूबे,सोनू मौर्य,मुन्ना सिंह, सुनील सिंह, रामनरायन पाल ,कोमल सोनकर,इंद्रपति सेवक,रोशन लाल राजभर, सत्येंद्र चौहान,सुक्खू धरिकार, मुकेश गुप्ता,रामचेत अकेला, बृजभूषण चौहान आदि लोग उपस्थित थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh