Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पांच की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल, चालक को नींद आने के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी

उरई (जालौन): झांसी-कानपुर हाईवे पर सोमई गिरथन के पास बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब चालक को नींद आने के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और दूसरी ओर जा पहुंची, जहां झांसी की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी।
पुलिस के अनुसार, कार में सवार लोग बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के इकधरा गांव से बेंगलुरु जा रहे थे। कार में अंकित (35), उनकी पत्नी संगीता, पुत्री सिद्धिका, चालक बृजेश, उनकी पत्नी प्रीति, पुत्र अत्तु, मानवी और मंदा सवार थे। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास पहुंचते ही चालक बृजेश को झपकी आ गई, जिससे कार डिवाइडर पार कर दूसरी ओर चली गई। तभी सामने से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में बृजेश, प्रीति, संगीता, सिद्धिका और अत्तु की मौके पर ही मौत हो गई। अंकित, मानवी और मंदा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कटर मशीन की मदद से कार को काटकर सभी को बाहर निकाला और घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

घटना से हाईवे पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने ट्रक को हटवाकर यातायात बहाल किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे से इलाके में शोक की लहर है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh