दो बार रिमाइंडर के बावजूद नहीं मिला कोई जवाब आखिर कैसे मिलेगा न्याय
आजमगढ़ दो बार रिमाइंडर के बावजूद नहीं मिला कोई जवाब आखिर कैसे मिलेगा न्याय ,ग्राम प्रधान के कार्य की कार्य योजना मांगी गई जन सुचना से
स्थानीय थाना बिलरियागंज के ग्राम सभा मानपुर निवासी पवन पान्डेय पुत्र तिलकधारी पांडेय जन सुचना अधिकार के तहत जिलाधिकारी जनपद आजमगढ़ से रजिस्टर्ड डाक के तहत 24 अप्रैल को जानकारी मांगी गई लेकिन समाचार लिखे जाने तक नहीं दी गई ।जनसुचना अधिकार के तहत कुल पांच बिन्दु की मांग किया गया है ग्राम प्रधान ने सन 2022 से अब तक ग्राम सभा में कितनी नाली बनवाई और उसका बजट क्या है व ग्राम प्रधान 2022 से अब तक कितने लाइट लगवाये गये है और उसका बजट क्या है,ग्राम पंचायत मानपुर चांदपुर में ग्राम प्रधान द्वारा कितने जाब कार्ड बनवाये गये है उसकी सुची,ग्राम प्रधान द्वारा मिट्टी के कार्य व खड़ंन्जा लगाने के सन 2022 से अब तक के कार्य व बजट की इस्टीमेट ,ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम पंचायत में कराये गये हैण्डपम्प की स्थान सुची सहित धनराशि की इस्टीमेट सहित छाया प्रति मांगी गयी जिसमें अभी तक नहीं दिया गया जिसमें आज पुनः रिमान्डर मारा गया है ताकि प्रधान द्वारा सभी विकाश के कार्यों की जांच हो सके।

























































Leave a comment