Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अट्ठारह साल बाद पहुंचे भ्रमणशील नागा संन्यासी बसही में हुआ स्वागत

 अहरौला आजमगढ़।  सोमवार को श्रीपंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्माण (भ्रमणशील मंडल) कृष्णा नगर प्रयागराज महंथ अध्यतानंद महाराज,महंथ रामनवमी दास, महंथ नारायन दास नागा बाबा के नेतृत्व में धर्म जागरण यात्रा में बड़ी संख्या में नागा संन्यासी मौजूद रहे धर्म जागरण यात्रा कप्तानगंज पंचदेव मंदिर से निकल कर सुबह 10:00 बजे बस्ती भुजबल बाजार के शिव मंदिर पर यात्रा पहुंची जहा करनपुर कुटी के श्री नारायण दास जी के नेतृत्व में,ग्रामीण व बाजार के लोगो ने ढोल नगाडे के साथ भब्य स्वागत किया। वही नागा बाबा मौजी राम  कुटी करनपुर के महंत नारायण दास जी ने बताया यह यात्रा बारह साल मे पहुंचती है इनकी यात्रा देश विदेश में निरंतर चलती रहती है अबकी अट्ठारह साल बाद इनकी  करनपुर कुटी पर वापसी हुई है सात मई तक यहां भजन कीर्तन,आरती संत समागम का आयोजन होगा अंतिम दिन आरती व पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया वहीं नागा साधुओं को देखने के लिए ग्राम व बाजार के लोग बड़ी संख्या में देखने पहुंच गए  और आशीर्वाद लिया।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh