Latest News / ताज़ातरीन खबरें
एनडीए सरकार द्वारा जातीय जनगणना कराए जानें को लेकर प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौपा
दीदारगंज-आजमगढ़ । एनडीए सरकार द्वारा जातीय जनगणना कराए जाने के ऐतिहासिक फैसले को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा सोमवार को प्रधानमंत्री को सम्बोधित धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।
बतादें कि,जिलाध्यक्ष सुभासपा मोहन राजभर ने कहा कि , एनडीए सरकार द्वारा जातीय जनगणना कराने के सम्बंध में ऐतिहासिक निर्णय के उपरांत सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद पत्र प्रेषित करने के लिए ज्ञापन दिया गया व प्रदेश उपाध्यक्ष सुभासपा प्रह्लाद राजभर के नेतृत्व में तहसीलदार मार्टिनगंज को सौपा। इस अवसर पर सुभासपा के फूलचंद राजभर, अखिलेश राजभर सभासद,गोपाल सोनी, किसमत्ती, सावित्री,सीमा,संगीता राजभर आदि उपस्थित थे।

























































Leave a comment