खालिसपुर पुर गांव में 250 विघा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा तहसील समाधान दिवस पर शिकायती पत्र देने पहुंचे ग्रामीणों का नहीं लिया गया पत्रक, विरोध प्रदर्शन
अहरौला आजमगढ़ - बूढ़नपुर तहसील के खालिसपुर गांव में सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन के विरोध में जमकर विरोध प्रदर्शन किया आरोप है की सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्जा करने वाले कुछ लोगों के खिलाफ 2022 में जुर्माना व बेदखल करने का आदेश दिया गया था जिसका पालन आजतक नहीं किया गया उसी के संबंध में बीते शनिवार को तहसील समाधान दिवस पर खालिसपुर गांव के आधा दर्जन लोग मामले से संबंधित समाधान दिवस पर शिकायती पत्र देने तहसील पहुंचे थे लेकिन एसडीएम द्वारा पत्रक नहीं लिया गया जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश था सोमवार को दीपचंद दूबे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में गांव के लोगों ने तहसील प्रशासन के खिलाफ गांव में विरोध प्रदर्शन किया आरोप लगाया कि खालिसपुर गांव में 250 विघा सरकारी जमीन पर अवैध ढंग से निर्माण व खेती की जा रही है नाले को पाट लिया गया है जिससे काश्तकार जलजमाव के कारण खेती नहीं कर पा रहे हैं समाधान के लिए बीते कई सालों से ग्रामीण तहसील स्तर से लेकर मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर सैकड़ों बार शिकायत दर्ज कराई गई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
यहां तक कि जुर्माना व बेदखल किए गए लोगों पर तीन साल बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई उसी के संबंध में हम लोग पत्रक एसडीएम को देने गये थे लेकिन एसडीएम द्वारा नहीं लिया गया। यहां तक की गांव के शारदा देवी ने बताया की 30 साल पहले 18 विस्वा जमीन बैनामा लिया था आज तक कब्जे को तहसील से लेकर जिले का चक्कर काट रही हूं।इसी प्रकार गोपालगंज पावर हाउस के पास हरिजन आबादी लगभग 18 विस्वा पर भी लोग अबैध कब्जा किये हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि राजस्व निरीक्षक व लेखपाल का अबैध कब्जेदारों से साठ गांठ है आदेश के बाद भी उसे दबाया जाता है शिकायत कर्ताओं को ही उल्टे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी की अगर मामले में बीस दिन में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण खालिसपुर गांव में बाबा साहब के प्रतिमा परिसर में भूख-हड़ताल पर बैठेंगे। जिलाधिकारी से भी मिलकर गांव में 250 विघा अबैध कब्जा की बात व राजस्व टीम द्वारा की जा रही मनमानी की शिकायत जिलाधिकारी से करेंगे। शिकायत कर्ता दीपचंद दूबे, धर्मराज यादव, रणजीत सिंह,राणा सिंह, सुरेंद्र,राजेश कुमार, गणेश,रामआसरे, मिठाई,लालता, सुनील, राम किशुन,श्रवण, हरिराम,रामनाथ, शारदा,लवसिरा,ममता,लक्ष्मीना,विरजा,सेवाती आदि लोग मौजूद रहे।
वहीं एसडीएम बूढ़नपुर सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी का कहना है कि ,जो आदेश हुआ होगा उस पर कार्य वाही होगी जितनी भी जमीन अबैध कब्जे में है खाली होगा मुकदमा भी दर्ज होगा। समाधान दिवस पर पत्रक न लेने पर कहा पत्रक सबका लिया जाता है आरोप बेबुनियाद है।

























































Leave a comment