ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ की मासिक बैठक संपन्न
फूलपुर /आजमगढ़ । फूलपुर मीडिया कार्यालय पर जिला अध्यक्ष वशिष्ठ मौर्य की अध्यक्षता में व अशफाक अहमद संगठन मंत्री के संचालन में मासिक बैठक संपन्न हुई नए पदाधिकारी को आईडी कार्ड देकर सम्मानित किया गया पत्रकारों के ऊपर हो रहे हमलों पर कई मुद्दों पर चर्चा की गई पत्रकारों की समस्या पर विचार विमर्श किया गया ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के संगठन मंत्री अशफाक अहमद ने कहा कि पत्रकारों पर हो रहे हमले या पत्रकार उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पत्रकार अपनी जान जोखिम में जान डालकर सरकार की योजना को जनता को जागरूक करने का काम करता है पत्रकारों को न्यूज़ कवर करने से रोका जाता है जिला अध्यक्ष बीके मौर्य ने कहा की किसी पत्रकार के ऊपर न्यूज़ कवरेज करते समय यदि कोई समस्या आती है तो ऑल इंडिया पत्रकार एकता संग उसके लिए कंधों से कंधा मिलाकर खड़ा है और मजबूती के साथ रहेगा। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि संगठन को विस्तार करने और मजबूती पर बल दिया गया इस मौके पर चंदन गुप्ता, इंद्राज यादव, विजय शंकर यादव, प्रशांत यादव एडवोकेट जुनैद आजमी, विजय यादव, सुनील कुमार यादव, अवनीश कुमार, मिथिलेश कुमार यादव, अबसार अहमद विनोद शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

























































Leave a comment