Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भाटिनपारा मोंड़ सहिजना मार्ग जर्जर , मार्ग की गिट्टियां उखड़कर मार्ग के दोनों तरफ बिखरी , विभागीय अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि मौन

दीदारगंज-आजमगढ़। दीदारगंज विधान सभा क्षेत्र के भाटिनपारा मोड़ सहिजना मार्ग का हाल बेहाल है मार्ग टूट कर गड्ढों में तब्दील हो गया है मार्ग की गिट्टियां उखड़कर अगल-बगल के खेतों के किनारे बिखर कर खेतों की शोभा बढ़ा रही हैं।

 विभागीय अधिकारी तथा जनप्रतिनिधियों का रवैया उदासीन।यह मार्ग सिकरौर फूलपुर मार्ग के मध्य भाटिनपारा मोड़ से सहिजना गांव को जाती जिसकी लम्बाई सवा दो किलोमीटर है।मार्ग से प्रतिदिन भाटिनपारा, भोरमऊ, सिकरौर सहबरी,सदरूद्दीनपुर, ईशापुर, आदममऊ आदि गांव के लोग सायकिल, मोटरसाइकिल, चार पहिया वाहन से अपनें गंतब्य को जाते हैं मार्ग पर असंख्य गड्ढे हो गए हैं जिससे वाहन से आने जानें वाले लोग हिचकोले खानें लगते है कभी कभी वाहन भी खराब हो जाते हैं क्षेत्र के मोहम्मद मोअज्जम खान,अल्ताफ अहमद,जावेद अहमद,मोहम्मद कामरान,राम आसरे मौर्य, शैलेस मौर्य,रामबचन प्रजापति,अबूफहद, रामबचन, बाबूराम, प्यारेलाल चौहान, बांके यादव आदि लोगों ने मार्ग को अविलम्ब बनाए जानें के लिए विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराना चाहा है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh