Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भाजपाईयों ने फूका पाकिस्तान का पुतला

दीदारगंज-आजमगढ़।विधान सभा क्षेत्र दीदारगंज के पल्थी बाजार तिराहे पर शुक्रवार को देर शाम भाजपाजनों ने दीदारगंज मंडल अध्यक्ष भाजपा मनीष सिंह बंटी के नेतृत्व में पहलगाम में हुए निर्दोष लोगों की हत्या के विरोध में पाकिस्तान मुर्दाबाद,आतंकवाद मुर्दाबाद, हिन्दुस्तान जिन्दाबाद के नारे लगाए और पाकिस्तान का प्रतीकात्मक पुतला फूंका तथा साथ ही यह भी कहा कि सरकार पाकिस्तान को कड़ी से कड़ी सजा दे जिससे आतंकवादियों के द्वारा मारे गए लोगों की आत्मा को शांति मिल सके। इस अवसर पर दिनेश जायसवाल, जितेंद्र सिंह,इंद्र पति सेवक ,रामचेत अकेला, रामबृज यादव,जय प्रकाश तिवारी,अजीत गौतम, विकास सिंह, नखड़ू चौहान, ओमप्रकाश मौर्य, हृदय गुप्ता,कमला सिंह,सुबास गुप्ता, शानू गुप्ता, लक्ष्मी प्रसाद बरनवाल,शुभम मोदनवाल,,बबलू गुप्ता, विवेक जायसवाल ,रोशन लाल राजभर आदि लोग उपस्थित थे।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh