सर्व समाज एकता रैली दुर्ब्यवस्थाओं के बीच सम्पन्न , मंच से उतर वाहन की छत से आदित्य राजभर ने किया जनता को सम्बोधित
दीदारगंज-आजमगढ़ । विधान सभा क्षेत्र दीदारगंज क्षेत्रांतर्गत गोसड़ी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार को भारतीय भैरव सेना की तरफ से सर्व समाज एकता रैली का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि भारतीय भैरव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य राजभर रहे। मुख्य अतिथि का कार्य कर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद मंच पर बेकाबू भीड़ के चलते मुख्य अतिथि आदित्य राजभर नें दुर्ब्यवस्था के चलते मंच से उतरकर अपनी वाहन की छत पर खड़े होकर चंद मिनट में ही जनसमुदाय को
सम्बोधित करते कहा कि मै बनारस से चलकर आया हू आप सभी लोग आपस में भाई चारे एव सौहार्दपूर्ण ढंग से प्रेम के साथ रहिए
जय श्रीराम कहते हुए लोगों से विदा हुए। कार्यक्रम में दुर्ब्यवस्था का बोल बाला था मंच पर धक्का मुक्की चल रही थी पुलिस मंच पर चढ़कर लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन भीड़ माननें को तैयार नहीं थी।इस लिए मुख्य अतिथि आदित्य राजभर ने अपनें वाहन पर खड़े होकर चंद मिनटों में ही लोगों को सम्बोधित कर चलते बने। इस अवसर पर उमेश कुमार यादव, इंद्रेश राजभर, प्रहलाद राजभर,कार्तिक राजभर, विकाश मौर्य आदि उपस्थित रहे।शांति ब्यवस्था को कायम रखने के लिए काफी संख्या में पुलिस बल तैनात थी।

























































Leave a comment