Latest News / ताज़ातरीन खबरें

विवाह की जिद पर अड़ी हिंदू-मुस्लिम युवतियां, परिजनों के विरोध के बाद कोतवाली पहुंच मांगी सुरक्षा

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के शाहबाद कोतवाली क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां दो युवतियों के बीच प्रेम की कहानी चर्चा का विषय बन गई है। एक हिंदू और दूसरी मुस्लिम युवती को एक-दूसरे से प्यार हो गया और दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। हालांकि, परिजनों के विरोध के बाद दोनों ने थाने पहुंचकर समलैंगिक विवाह की इच्छा जताई और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई।
जानकारी के अनुसार, दोनों युवतियों का प्यार धीरे-धीरे परवान चढ़ा और उन्होंने साथ रहना शुरू कर दिया। जब इसकी भनक उनके परिजनों को लगी, तो उन्होंने इसका कड़ा विरोध किया। परिजनों की नाराजगी और दबाव से परेशान दोनों युवतियां शाहबाद कोतवाली पहुंचीं। पुलिस के सामने दोनों ने न केवल अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार किया, बल्कि समलैंगिक विवाह करने की इच्छा भी जाहिर की। उन्होंने बताया कि परिजन उनकी शादी के खिलाफ हैं और उन्हें परेशान किया जा रहा है।
पुलिस ने दोनों युवतियों की काउंसलिंग की और मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि यह सामाजिक और धार्मिक मान्यताओं के बीच प्रेम और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की एक अनोखी मिसाल पेश करता है।
पुलिस का कहना है कि दोनों युवतियों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और परिजनों से भी बातचीत की जा रही है। इस मामले ने समाज में समलैंगिक रिश्तों और उनके स्वीकार्यता को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh