Latest News / ताज़ातरीन खबरें

डॉ अमित सिंह के कन्धे पर आजमगढ़ लालगंज राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की अगली कमान

दीदारगंज-आजमगढ़।आजमगढ़ के लोकसभा लालगंज में नेशनल कांग्रेस पार्टी के द्वारा  डॉ  अमित सिंह को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है 
एनसीपी के प्रदेश कार्यालय लखनऊ में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बृजमोहन श्रीवास्तव व एन सी पी के उत्तर प्रदेश  प्रभारी हरिश्चंद्र सिंह  द्वारा लालगंज में एन सी पी पार्टी ने डॉ अमित सिंह को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी आधिकारिक सूची में उनके नाम की घोषणा की गई।

अमित सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि देश हित के लिए नेशनल कांग्रेस पार्टी केंद्र एन डी ए में भाजपा के साथ गठबंधन में मजबूती से साथ खड़ी है वहीं हम भी सर्वप्रथम राष्ट्र हित  के लिए संगठन को और मजबूत करेंगे। उन्होंने मिली जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का वादा किया।

नए जिलाध्यक्ष ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठित करने और जनता की समस्याओं को उठाने की बात कही। साथ ही पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

डॉ अमित सिंह की नियुक्ति से जिले के  कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। पार्टी को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में  पार्टी का आधार मजबूत होगा।

एनसीपी पार्टी जनकल्याण के लिए काम कर रही हैऔर हम किसी जाति-धर्म  और ना ही भाजपा के खिलाफ हैं बल्कि हम भाजपा   के साथ और जनकल्याण के लिए हमेशा सहयोग और सेवा में अपनी भागीदारी देते रहेंगे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh