महराजगंज में कैंडल मार्च रैली, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे
आजमगढ़ जनपद में बीते दिनों जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा किए गए नरसंहार के विरोध में लोगों द्वारा दुख जताया जा रहा है । वही आतंकवादियों के कायराना हमले को लेकर लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है । पूरे जनपद में जगह-जगह लोग कैंडल मार्च रैली सहित पाकिस्तान का पुतला दहन करते हुए विरोध जाता रहे हैं । वही जनपद के महराजगंज नगर पंचायत में सपा प्रदेश प्रवक्ता चंचल यादव के नेतृत्व में पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों पर किए गए हमले के विरोध में कैंडल मार्च रैली निकाली गई । यह कैंडल मार्च रैली महराजगंज नगर पंचायत के विभिन्न रास्तों से होते हुए नगर में भ्रमण की जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों सहित युवाओं बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । कैंडल मार्च रैली के दौरान आतंकवाद मुर्दाबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद पाकिस्तान होश में आओ वंदे मातरम भारत माता की जय आदि की नारेबाजी की गई । वहीं सपा प्रवक्ता चंचल यादव ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा निहत्थे और बेकसूर पर्यटकों पर किया गया हमला काफी निंदनीय है । भारत सरकार ऐसे कुकर्म आतंकवादियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें जिससे उनकी रूह तक कांप जाए और ऐसी घटना भविष्य में ना हो । वही कैंडल मार्च रैली क्षेत्र में भ्रमण करते हुए महराजगंज चौक पर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित लक्ष्मीकांत मिश्र की स्थापित मूर्ति के पास पहुंची और वहां लोगों ने 2 मिनट का मौन धारण कर आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की । वहीं सपा प्रवक्ता चंचल यादव ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में सुरक्षा की भी कुछ चूक हुई है । वहां पर्यटकों की भारी संख्या पहुंचती है जबकि घटना के बाद प्रत्यक्ष दर्शियों द्वारा बताया गया है कि वहां सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं थे । भारत सरकार से अपील है कि ऐसी जगहों पर कड़ी सुरक्षा की जाए जिससे भविष्य में ऐसे दूर्दांत आतंकवादियों के मंसूबों पर पानी फेरा जा सके यह घटना मेरी अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया है सरकार से हमारी अपील है कि दोषी आतंकवादियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए ।
महराजगंज में निकाली गई कैंडल मार्च रैली, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे pic.twitter.com/VE8SKI1NxG
— GGS NEWS 24 (@ggsnews24) April 27, 2025

























































Leave a comment