Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कैडिल मार्च निकालकर की पहलगाम कांड की निंदा , खेतासराय के मनेछा राममंदिर के समीप ग्रामीणों ने निकाली कैंडल मार्च

 मल्हनी। खेतासराय थाना क्षेत्र के मनेछा गांव स्थित राम मंदिर के समीप शुक्रवार को ग्रामीणों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी हमले की निन्दा करते हुए कैंडल मार्च निकालकर हमले में मृत शैलानियों को श्रध्दांजलि दी।

खेतासराय के मनेछा गांव स्थित राम जानकी मंदिर पर शुक्रवार शाम कैंडल मार्च निकालकर श्रध्दांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे समाज सेवी शनि विश्वकर्मा ने करीब 10 ग्रामीणों को लेकर कैंडल मार्च निकाला और जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जितना है तो हमें एकजुट होना पड़ेगा और यह हमला एक कयराना साजिश है हम सब इसकी कडी निन्दा करते है।कार्यक्रम के अगली कड़ी में श्रध्दांजलि सभा में एकत्रित करीब 10 की संख्या में ग्रामीणों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए आतंकी हमले में मृत शैलानियों को श्रध्दांजलि दी।इस दौरान अमित कुमार,अभिषेक विश्वकर्मा,संग्राम बिंद बृजेश बिंद,बृजलाल बिंद,रिंकू बिंद,निखिल बिंद,गोविन्दा बिन्द समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh