Latest News / ताज़ातरीन खबरें

एक राष्ट्र एक चुनाव पर की गई बैठक

भारतीय जनता पार्टी जिला लालगंज एनजीओ प्रकोष्ठ एवं सामाजिक समीकरण गोष्ठी का आयोजन कृषक इंटर कॉलेज के सभागार में किया गया। जिसमें विकासखंड मार्टिनगंज के ही नहीं कई ब्लॉकों के ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य भारतीय जनता पार्टी के प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व अध्यापक रामअवध सिंह, मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष ऋषिकांत राय, संयोजक रामस्वारथ राजभर की अध्यक्षता में कराई गई। जिसमें एक राष्ट्र एक चुनाव के कई फायदे बताए गए। देश में एक चुनाव कराने से जहां कई प्रकार की समस्याओं का निराकरण होगा वही देश विकास के पथ पर अग्रसर होगा बार-बार कई राज्यों में बारी-बारी राज्यों में विधानसभा, ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, ब्लॉक प्रमुख का चुनाव होता है, जिसमें बहुत पैसे का खर्च होता है सरकारी कर्मचारी, सरकारी फोर्स को बार-बार बार परेशानी का सामना करना पडता है, जिससे देश को आर्थिक क्षति होती है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अगुवाई में देश एक चुनाव के लिए तैयार हो गया है, अब समय आ गया है कि इस पर जन जागरूकता ला करके एक राष्ट्र एक चुनाव करा लिया जाए। इस अवसर पर अरुणाकर सिंह हैप्पी, मंडल अध्यक्ष मार्टिनगंज भानु प्रताप सिंह , गौरव सिंह मोनू , अंकुर राय, दिनेश सिंह ,राणा प्रताप सिंह, सचिन सिंह, घनश्याम राजभर, विनीत जायसवाल, आदि लोग मौजूद थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh