Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सामुदायिक भवन बना अराजक तत्वों का अड्डा

दीदारगंज-आजमगढ़।मार्टिनगंज विकास खंड क्षेत्र के कस्बा फत्तेपुर गांव स्थित सामुदायिक भवन दुर्दशा का शिकार होकर अराजक तत्वों का अड्डा बन गया है।भवन में सिर्फ तीन दरवाजे हैं वह भी जीर्ण शीर्ण हो चुके हैं बाकी और दरवाजे तथा खिड़किया गायब हैं।मौके पर कोई सरकारी कर्मचारी नहीं मिला भवन में सरपत,भूसा,लकड़ी रखा हुआ है।कुछ ग्रामीणों ने बताया कि यहां प्रतिदिन जुवा खेला जाता है तथा नशेड़ियों की पनाहगाह बना हुआ है। भवन को बने हुए लगभग 20वर्ष हो चुके हैं भवन के बननें के बाद आज तक भवन की रंगाई पुताई नहीं हो पाई है। भवन के ठीक बगल दक्षिण तरफ दो शौचालय बना हुआ है जो दुर्दशा का शिकार बन गया है।शौचालय से दरवाजा गायब है।सामुदायिक भवन के ईर्द गिर्द घास फूस उग गए है।कोई देख रेख तथा सफाई करनें वाला नहीं है।प्रधान का फोन उठता नहीं है। विकास खंड अधिकारी इदरीश अली से बात करनें पर बताए कि हम उसको दिखवाते हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh