Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भारत रक्षा दल जीयनपुर नगर ने उपजिलाधिकारी सगड़ी के नेतृत्व में दिया गया ज्ञापन

आजमगढ़ : भारत रक्षा दल जीयनपुर नगर अध्यक्ष डा महेंद्र नाथ के नेतृत्व में एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी सगड़ी को दिया गया है
उपजिलाधिकारी सगड़ी को अवगत कराया गया कि इस समय आधार कार्ड संशोधन के लिए जन्मप्रमाण पत्र बनवाना पड़ा रहा है जिसमे आम लोगो को बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है
लोग इधर उधर भटक रहे है और आर्थिक शोषण का शिकार भी हो रहे है उपजिलाधिकारी महोदय से भारत रक्षा दल द्वारा मांग किया गया कि जनता को इन कठिनाइयों से मुक्ति दिलाने के लिए ब्लॉक तहसील में कैंप लगाकर जन्मप्रमाण पत्र बनाने का निर्देश दें जिससे जनता को अनावश्यक परेशान न होना पड़े
ज्ञापन देने वालो में तहसील अध्यक्ष दिनेशमणि त्रिपाठी,सूबेदार चौहान कृष्ण वर्मा,अबरार अहमद अनवार अहमद,लवकुश जायसवाल वीरेंद्र विश्वकर्मा,कमलेश कनौजिया अनिल भारद्वाज शामिल रहे.


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh