Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सामाजिक सरोकारों से जुड़ी हुई अवधि और हिंदी भाषा की फिल्म का शुभारंभ जल्द

 अंबेडकर नगर । प्रदेश के अयोध्या मंडल के अंबेडकर नगर की पावन धरती पर सामाजिक सरोकारों से जुड़ी हुई अवधि और हिंदी भाषा की फिल्म का शुभारंभ किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए फिल्म के निर्माता रविंद्र वर्मा ने बताया कि आगामी 25 अप्रैल को हनुमानगढ़ी मंदिर टांडा अंबेडकर नगर की पावन भूमि से 10:15 बजे मुहूर्त का शुभारंभ किया जाएगा। श्री वर्मा ने बताया कि बनने वाले फिल्म का नाम (हम हैं किसान) इसके कहानी लेखक अवध क्षेत्र के जाने-माने फिल्म डायरेक्टर रामलाल देवर्षि है। और इन्हीं के डायरेक्शन में फिल्म का निर्माण किया जाएगा। जिसमें फिल्म अभिनेता के रूप में भोजपुरी के अवध सिंगर पंचम परदेसी, आलक वर्मा, आलोक रंजन, अभिनेत्री के रूप में प्रियंका यादव, अनामिका, कॉमेडियन के रूप में रामचंद्र वर्मा, सुमित राज,खलनायक के रूप में पंकज सिंह, गुलाब सोनकर, सहित जनपद के सैकड़ो कलाकार इस फिल्म में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाते हुए नजर आएंगे। और इसी दिन फिल्म से जुड़े हुए। कलाकारों से रूबरू कराते हुए प्रेस वार्ता 10:45 पर रखा गया है। जिसमें सभी पत्रकार बंधुओ को आमंत्रित है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh