लल्लूगंज बाजार में निशुल्क पुस्तकालय व वाचनालय में बढ़ाई गई पुस्तके
दीदारगंज-आजमगढ़। विकासखंड मार्टिनगंज के अंतर्गत लल्लूगंज बाजार में सोमवार को निशुल्क पुस्तकालय व वाचनालय में परीक्षा तैयारी एवं प्रतियोगिताओं के लिए कई और पुस्तकों का प्रबंध किया गया जिससे उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में पढ़ने में और सफलता लाने में सहयोग मिलेगा आज समाजवादी चिंतक शिक्षा विद शिक्षण संस्थान अभियांन ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष रामदुलार यादव ने बताया कि इधर जब मैं कई बार पुस्तकालय का दौरा करता था और पुस्तकालय का निरीक्षण करता था तो कई परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी करने वाले छात्र एवं छात्राओं की शिकायत होती थी कि कुछ किताबें ऐसी है जो इस पुस्तकालय में नहीं है जिसे बड़ी तैयारी करने में असुविधा हो रही है और उसको ध्यान में रखते ही हमने करीब 110 पुस्तकों कि और भी व्यवस्था कराई है जिसे पुस्तकालय में लगा दिया गया है जब भी कोई छात्र किसी भी पुस्तक की मांग करेगा 7 दिनों के अंदर ही उन पुस्तकों की व्यवस्था उन विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए व्यवस्था कर दी जाएगी जिससे वह लभांवित हो |
और सफलता प्राप्त कर सकें विद्यार्थियों के निरंतरता में पढ़ाई में किसी भी तरीके को पुस्तको को लेकर कभी भी कोई समस्या नहीं होने पाएगी|स्वच्छ वातावरण में बच्चों को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक वाचनालय एवं पुस्तकालय खुला रहता है कोई भी बच्चा यहां आकर निशुल्क पुस्तक लेकर के अपना कार्ड बनवा करके निरंतर पढ़ाई कर सकता है और उसकी हर तरीके की मदद की जाएगी प्रतियोगिता परीक्षा में फॉर्म भरने में अगर कोई समस्या आती है उसकी भी मदद बच्चों की की जाएगी।।

























































Leave a comment