Latest News / ताज़ातरीन खबरें
भगवान बजरंगबली की मूर्ति विखंडित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
दीदारगंज-आजमगढ़ । मेहनगर थाना क्षेत्र के सिंहपुर बाजार निवासी माया प्रसाद जायसवाल नें मेहनगर थाना में प्रार्थना पत्र देकर सिंहपुर बाजार निवासी गणेश गुप्ता पुत्र स्व0झब्बर गुप्ता पर आरोप लगाया है कि रविवार 20अप्रैल सुबह सात बजे गणेश गुप्ता नें बाजार स्थित अमृत सरोवर के निकट भगवान बजरंग बली के पुरातन मंदिर का दरवाजा तोड़कर भगवान बजरंगबली की मूर्ति को खंडित कर दिया। लिखित तहरीर के आधार पर स्थानीय थाना में सुसंगत धारा में मुकदमा पंजीकृत कर घटना में वांछित अभियुक्त गणेश गुप्ता ग्राम उम्मरपुर जनपद आजमगढ़ को उप निरीक्षक पवन कुमार सिंह ने हमराहियों संग सिंहपुर बाजार से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की।

























































Leave a comment