Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बोधिसत्व बाबासाहब डा0भीम राव आम्बेडकर की संग्रामपुर में मनाई गई 134वीं जयंती

दीदारगंज-आजमगढ़ । फूलपुर तहसील क्षेत्रांतर्गत संग्रामपुर गांव में शनिवार सायं बोधिसत्व बाबा साहब
डाॅ भीमराव आम्बेडकर की 134वीं जयंती बड़े ही धूमधाम से हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में  क्षेत्रिय ग्रामीण जनों की गरिमामई उपस्थिती में भगवान गौतमबुद्ध तथा गरीबों, मजलूमों, दलितों, एवं समाज के दबे कुचले शोषितों के मसीहा,समाज उत्थानक , संविधान निर्माता, भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहब डा0भीम राव आम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई।कार्य क्रम का शुभारंभ बुद्ध वंदना,पंचशील का पाठ पढ़ाया गया,जयंती समारोह के मुख्य वक्ता कैलाश गौतम प्रवक्ता श्री शंकर जी इंटर कालेज पुष्पनगर ने उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब अपना पूरा जीवन समाज के दबे कुचले लोंगो को समता, स्वतंत्रता ,वंधुत्व का अधिकार दिलानें के लिए संघर्ष करते रहे,संविधान के शिल्पी के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुभाष भारतीय, राम अजोर गौतम, गुलाब चंद एडवोकेट, विजय कुमार, डा0रामकेश,डा0नरेंद्र,रवि कुमार, राजेश कुमार बौद्ध, प्रबंधक इंद्राज बौद्ध, फिरतू राम, बैजनाथ,बृजेश कुमार, प्रदीप कुमार, राम दुलार, हीरालाल, सचिन, अक्षय आदि लोग उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh