कल से शुरू होगा श्री भागवत कथा
अंबेडकर नगर तहसील क्षेत्र जलालपुर में रामलाल देवर्षि की सर्वे रिपोर्ट के अनुसार जब से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता की बागडोर संभाली है। तब से हर क्षेत्र में धार्मिक आयोजनों की धूम चल पड़ी है।
आध्यात्मिक,सनातनी,और धार्मिक आयोजनों की हर तरफ कुछ ना कुछ आयोजन होता ही होता रहता है। इसी कड़ी में जलालपुर के श्री रामलीला मैदान में सरस संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन मथुरा के वृंदावन धाम के धर्म समिति के द्वारा 20 अप्रैल से प्रत्येक दिन 6:00 बजे शाम से रात्रि 10:00 बजे तक 26 अप्रैल तक होना सुनिश्चित किया गया है। और 27 अप्रैल को हवन के बाद प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए मुरली दास ने बताया विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी यह आयोजन किया जा रहा है जिसमें वृंदावन धाम के राजेश्वर जी महाराज श्रद्धालु भक्त जनों को कथा का रसपान अमृत पान का दिव्य प्रवचन प्रस्तुत करेंगे। जिसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है।

























































Leave a comment