देवारा विकास सेवा समिति का प्रयास लाया रंग देवरा में हुई पुलिस चौकी के लिए भूमि पूजन
आजमगढ़।सगड़ी तहसील क्षेत्र के महाराजगंज विकासखंड अंतर्गत देवरांचल में आज नौबरार देवारा जजीद किता फस्ट में देवरा विकास सेवा समिति के अध्यक्ष राम केदार यादव के अथक प्रयास से आज ग्रामीण एसपी चिराग जैन के दिशा निर्देशन में बृहस्पतिवार को पुलिस चौकी के निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया। वही ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पारसनाथ यादव ने भूमि पूजन के साथ-साथ बड़ी घोषणा की उन्होंने कहा कि पुलिस चौकी के बगल में रैन बसेरा सार्वजनिक शौचालय स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था ब्लॉक द्वारा हम करेंगे ताकि हमारी सुरक्षा में लागे सिपहिया व जनता को कोई यहां पर परेशानी ना हो सके।वही देवरांचल क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों पर रोकथाम व नकेल कसने के लिए पुलिस चौकी के निर्माण की जरूरत थी लोग 16 किलोमीटर दूर से चलकर अपनी फरियाद महाराजगंज आते थे अब उनको इस समस्या से समाधान वहीं पर मिल जाएगा। यहां से महराजगंज थाने की दूरी लगभग 10किलोमीटर है। इस स्थान पर पुलिस चौकी बनने से की ग्राम पंचायतों के लिए सुविधा होगी। जनता को समय बचत के साथ अपनी समस्या से निजात पाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। महाराजगंज थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्रा Si श्री अमित तिवारी, श्रीनारायण यादव अखिलेश यादव ,मिथिलेश पासवान , मुकेश कुमार ,विजय कुमार ,दिलीप चौधरी,नीतीश कुमार के साथ आचार्य द्वारा समस्त देवी देवता का आह्वान कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया। तत्पश्चात निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया। इस मौके पर क्षेत्र के ग्राम विकास अधिकारी हरेंद्र यादव ग्राम प्रधान योगेंद्र यादव ग्राम प्रधान बृजेश यादव समाजसेवी सोनू यादव रवि यादव नरसिंह यादव, विकास गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे

























































Leave a comment