Latest News / ताज़ातरीन खबरें

एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी एंबुलेंस में ही मेडिकल टेक्नीशियन ने कराया सुरक्षित प्रसव

आजमगढ़ । शाम 3:22 pm पर  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज के एंबुलेंस नंबर up32 FG 0272 पर एक फुल टाइम डिलीवरी का केस लखनऊ से आईडी प्राप्त हुआ जिसमें केस मिलते ही एंबुलेंस चालक ने एंबुलेंस को तुरंत मरीज के घर लेकर निकल पड़ा मरीज का घर अजमतगढ़ ब्लॉक के बैठोली इब्राहिमपुर आजमगढ़ था  एंबुलेंस मरीज के घर पर पहुंच गई  मरीज का नाम ईशा पत्नी लल्लन उम्र 24 साल को लेकर एंबुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ के लिए निकल पड़ी रास्ते में मरीज का प्रसव पीड़ा बढ़ने की वजह से एंबुलेंस को रास्ते में ही सड़क के किनारे रोककर इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन प्रियंका एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव करा दिया ईशा ने एक कन्या को जन्म दिया यह उनका प्रथम संतान है प्रशव के पश्चात जच्चा और बच्चा दोनों को सुरक्षित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ में भर्ती कराया इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन प्रियंका और पायलट  ए कलाम ने बहुत ही साहसी कार्य किया इस साहसी कार्य के लिए मरीज के घर वाले ने 102 एंबुलेंस की बहुत ही प्रशंसा की और समय रहते ही उनको एंबुलेंस मिल गया जिससे उनके मरीज का सुरक्षित प्रसव हो सका एंबुलेंस मेडिकल टेक्नीशियन प्रियंका ने बताया कि वह अपनी ERCP डॉक्टर शैलेंद्र के  दिशा निर्देश से एंबुलेंस के अंदर ही  सुरक्षित डिलीवरी कराया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh