छात्रों की प्रस्तुति ने सता व विपक्ष दोनों को किया वशीभूत
महाराजगंज आजमगढ़: सैदपुर, अराज़ी अमानी स्थित ए.के. मेमोरियल एकेडमी में बुधवार को वार्षिक उत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव ने शिरकत की। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतिभा प्रदर्शन ने सभी का दिल जीत लिया। धर्मेंद्र यादव ने बच्चों की सलाहियत (प्रतिभा) और जज़्बे की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम नौनिहालों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने एकेडमी की प्रबंधन समिति को इस सफल आयोजन के लिए दिल से बधाई दी। तो वही महाराजगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधित्व बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना और कहा कि आने वाला दिन इन्हीं बच्चों का है क्योंकि बच्चे मन के सच्चे होते हैं हम विद्यालय के प्रबंधक को धन्यवाद देते हैं तो वही बैठे जनता जनार्दन का ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधित्व आभार व्यक्त किया कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव समाजसेवी गोरेलाल जायसवाल शीला यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। वही जिला पंचायत सदस्य समाजसेवी गोरेलाल और शीला देवी ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं। ए.के. मेमोरियल एकेडमी का यह सालाना आयोजन क्षेत्र के लोगों के लिए प्रेरणा और उत्साह का केंद्र रहा। विद्यालय के प्रबंधक व शिक्षकों ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।।

























































Leave a comment